सोमवार, 30 नवंबर 2020

मेरा समाज


::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

है फैली चहुँ ओर समाज मे ,
रूढ़िवादी परम्पराएं ।
कुप्रथाएं खुद के होने का ,
पल पल ही एहसास कराए ।
इन सबसे ऊपर उठने को ,
जागरूक हम समाज करे ।
हम सब कुल के गौरव अपने,
 वंश जाती पर नाज करे ।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

स्वारथमयी घनघोर निशा में,
खुद का प्रकाश हम आप बने ।
साम्यवाद प्रगति के पथ पर, 
एक दूजे का विश्वाश बने ।
अपनो बीच सद्भाव जगाने ,
मिलकर हम आगाज करे ।
हम सब कुल के गौरव अपने,
वंश जाती पर नाज करे ।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
कुचली जा रही नवीन सोच  ,
सब कुरीतियों के पांव तले ।
लगा हुआ बाजार है जहं तहं,
अंधविश्वास के छांव  तले ।
ऐसे छद्म कुटिल सियार को,
भगाने हेतु आवाज करे ।
हम सब कुल के गौरव अपने ,
वंश जाती पर नाज करे ।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
बिखर रही है टूट के अपने,
बंधी हुई थी जो  आशाएं ।
अनुभव और जज्बात लिए दिल,
पीढ़ियों की हर  मर्यादाएं ।
द्वेष जलन सब दुर्भावनाएं ,
दूर करने हित काज करे ।
हम सब कुल के गौरव अपने ,
वंश जाती पर नाज करे ।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
नशे और कमजोर मनोबल,
दीमक बनकर चांट रही है।
गलतफहमी की दीवारें ,
अपनो को ही बांट रही है ।
सही दिशा मिले कुंठित मन को,
भरकर उमंग परवाज भरे ।
हम सब कुल के गौरव अपने ,
वंश जाति पर नाज करे ।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
आडम्बर और पाखण्डवाद सब,
खोखली करती है मेहराबें ।
टूट के चकनाचूर हो जाते ,
आईने सा सच निर्मल  ख़्वाबे।
सोये हुए हतभाग्य जनो को ,
जागृत करने  आवाज करे ।
हम सब कुल के गौरव अपने ,
वंश जाति पर नाज करे ।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
सागर में उठती हुई लहरो 
 को अंजाम पता नही होता 
पंकज प्रेम पराग में डूबे ,
मधुकर को ये खता नही होता।
ऐसे हम अपनो में खो जाए 
कुछ तो ऐसा रिवाज करे ।
हम सब कुल के गौरव अपने ,
वंश जाति पर नाज करे ।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
पुरखो की अनमोल धरोहर ,
खो न जाय यह जतन करे हम ।
निज समाज के उत्थानों हित ,
कर्म कठिन शुभ यतन करे हम ।
तम उलूक अज्ञान मिटाकर ,
बन के आदित्य हम राज करे ।
हम सब कुल के गौरव अपने ,
वंश जाती पर नाज करे ।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
मोड़ दे नदियों की धाराएं ,
बहा रही जो अपनी पहचानें।
तारागण से हमे क्या लेना ,
चन्दा सूरज  हमे खूब जाने ।
खुले व्योम पृथ्वी सागर पर ,
स्थापित  साम्राज्य हम आज करे ।
हम सब कुल के गौरव अपने,
 वंश जाति पर नाज करे ।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
ऊँचा मस्तक हो समाज का ,
वह पुरुषार्थ अब करना होगा ।
उज्ज्वल और संगठित पाकमय ,
निर्माण समाज का करना होगा ।
दिव्य दिवाकर सा  तेजोमय ,
युवाओ में ओज हम आज भरे ।
हम सब कुल के गौरव अपने ,
वंश जाति पर नाज करे ।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
अप्प दीपो भव की यह भावना ,
को समाज मे भरना होगा।
सुषुप्त हृदय में अलख जगाने ,
क्रांति हमें अब करना होगा ।
बुद्ध के पावन पदचिन्हों  पर ,
मिलकर चलने का रियाज करे ।
हम सब कुल के गौरव अपने ,
वंश जाति पर नाज करे ।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
जारी है .....


 



सोमवार, 23 नवंबर 2020

मेरे राम

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
अभिलाषा इस जीवन का है ,चाहे मन ये सुबहो शाम ।
देखु नयनभर होकर पुलकित , कब आओगे मेरे राम।।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
अंतर्मन मेरा महक उठा बस,
अनुभव को पाकर के तुम्हारा।
स्मृति में आते ही  झुक जाए,
चरणों मे ये शीश  हमारा ।
हर पल तुझको ही मैं गाऊ,
रैन दिवस नित आठो याम।
देखु नयनभर होकर पुलकित ,
कब आओगे मेरे राम ।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
कितना प्यारा आकर्षक छबि,
अपनी ओर है मुझे बुलाते ।
मानव मात्र के हृदय पटल पर ,
अपनी दिव्य छटा बिखराते।
इस अनूप छवि को निहारकर ,
व्याकुल मन पाए विश्राम ।
देखु नयनभर होकर पुलकित ,
कब आओगे मेरे राम ।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
प्यासे मन को तृप्ति मिले जहाँ,
दिव्य सुधारस केवल तुम्ह हो ।
आच्छादित जिसकी खुशबू से ,
इस तन वन का चन्दन तुम्ह हो ।
जिसके चरित विटप के निचे ,
बैठ सदा ही मिले आराम ।
देखु नयनभर होकर पुलकित ,
कब आओगे मेरे राम ।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
परमारथ के मारग  पर चल
मानव मानव है बन सकते ,
होकर ही अभिमान शून्य हम,
यश के भागी हम बन सकते ।
मानवता के  सम्बन्धों को ,
करते तुम्हि परिभाषित राम।
देखु नयनभर होकर पुलकित ,
कब आओगे मेरे राम ।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
अछूत नही कोई जाति धर्म से ,
किसने है ये भरम फैलाया ।
निज स्वारथ के सिंहासन पर ,
बैठ के राम को दोष लगाया ।
केवट से मिलकर तुम्ह आओ ,
तब कहना है दोषी राम ।
देखु नयनभर होकर पुलकित ,
कब आओगे मेरे राम ।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
अवध भूमि की पावनता अरु,
सरयू की अति शुचि जलधारा।
श्रृंगवेरपुर  गंगा  का तट 
चित्रकूट दण्डकवन  सारा ।
तेरी दिव्य सुरति कर जाती ,
ये सारे अति पावन धाम ।
देखु नयनभर होकर पुलकित ,
कब आओगे मेरे राम ।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
रिश्तों की जिस  मर्यादा को,
तुमने था सुदृढ  बनाया ।
वचनबद्धता क्षमा करुणा को ,
मानवता का रीढ़ बनाया ।
टूट रही अब  सब मर्यादाएं।
ना जाने कब मिले विराम।
देखु नयनभर होकर पुलकित ,
कब आओगे मेरे राम ।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐


समय




वृक्ष




अहंकार



चलता ही जाऊंगा




अधिकार 














 

बुधवार, 18 नवंबर 2020

शेर -ए-जिंदगी -:{जीवन का दर्द}



=============================

दिल के हकीम दिल के दर्द को बढ़ा गया,
राह ए वफ़ा में झूठी अदाएं  गढ़ा गया ,
कहकर मुझे हमदर्द छलावा किया मुझसे,
फिर अपनी दगाओ के भेंट वो चढ़ा गया ।

============================

चलता रहा मैं यूं ही मुझे कुछ न था खबर,
शतरंज की मोहरों के जैसे मैं था बेखबर ,
न जाने वो क्या नुश्खे खुदगर्ज कर गया ,
अनजान था मैं धीरे धीरे कर गया असर ।

============================

दुनियां के उजालो ने मुझे खूब रुलाया,
तन्हाई के आंचल में मैंने खुद को छुपाया ,
निकला वो कातिल ए नकाब में मेरे अपने,
जिस खून के रिश्तों को मैंने खूब निभाया ।

============================

वो छोड़ गया मुझको था मैं जिसके सहारे,
मैं बैठकर के रोया बहुत दरिया किनारे ,
क्या खूब लिखा है  मेरे रब ने नसीब में ,
उजड़ी पड़ी है कब से जिंदगी की बहारें ।

============================

जब जिसने मुझे जब भी बुलाया चला गया ,
हर रोज मैं अपनो के ही हाथों छला गया
सब अपनी अहमता में इस कदर डूबा  रहा ,
रोना तो बहुत आया  पर हँसता चला गया ।

============================

जलाया जिस दिप को प्रकाश के लिए ,
बांधा था मैंने नेह को विश्वास  के लिए ,
वो बुझ गया वो टूट गया राह ए बीच मे ,
वक्त जो सँजोया था जिस आस के लिए ।

============================

नेकी के पत्थरों को मैं तराशता रहा ,
खुश होता रहा जब उसे निहारता रहा ,
मैं चलता रहा हाथ पूण्य के लिये मशाल,
फिर भी न मिला जिसको मैं तलाशता रहा ।

============================

बचपन के दौर को मैं जब भी याद करता हूं
आंखों में ले के अश्रुजल आहे मैं भरता हूं ,
वो माँ का आँचल वो हमसाया बाप का ,
ईश्वर से पुनः पाने को फरियाद करता हूं।

============================
 रचना -रामावतार चंद्राकर 






शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

जन्मभूमि

                              


कवििता का नाम - जन्मभूूमि

रचनाकार - रामावतार चन्द्राकर

🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄

ऐ जन्म भूमि तेरे चरणों पर,
 नित सादर शीश झुकाऊँ मैं,
तेरे अति पावन रजकण को,
 मस्तक पर अपने सजाऊ मैं।
हे ममतामयी तेरी गोदी को ,
पाकर ही सब कुछ पाया है ,
तेरी अनूप इस महिमा को ,
अवतार सदा ही गाऊ मैं।

--------- ------ ---------------------

वैभव अपार तेरे आँचल में ,
सुख कीर्ति का तू समन्दर है ।
महिमा अमित  रिद्धि सिद्धि ,
सब निधियां तेरे  अंदर है।
तुम सहनशक्ति का मूर्त रूप ,
तुझसे ही आस लगाऊ मैं ।
ऐ जन्म भूमि तेरे चरणों पर ,
नित सादर शीश झुकाऊँ मैं।
------------------------------------
                                 

नवतरु पल्लव से आच्छादित,
नित सौरभ लिए महकता है,।
नव फूल कमलदल खिले हुए ,
पोखर में रूप सा सजता हैं ।
तेरे सुरभित इस आंगन में कुछ ,
नूतन फूलो को लगाऊ मैं ।
ऐ जन्मभूमि तेरे चरणों पर, 
नित सादर शीश झुकाऊँ मैं।                              
------------------------------------

चन्दन कुमकुम  रोचन दुर्बा , 
मस्तक पर सोहत रोली है।
सुंदरता को भी  सुंदर करती ,
ज्यो सोहत दुल्हन डोली है  ।
तेरे अपूर्व  छबि सिंधु को ,
अवलोकत ही   सुख पाऊँ मैं।
ऐ जन्मभूमि तेरे चरणों पर ,
नित सादर शीश झुकाऊ मै।
--------------------------------------

शरद ऋतु की शशिकिरण ,
ज्यों चांदनी से भर देती है ।
त्यों तेरे उपकारी सद्गुण, 
मन की उत्कंठा हर लेती है ।
अतिआतप से व्याकुल मन को,
आँचल में बैठ बहलाऊँ मैं ।
ऐ जन्मभूमि तेरे चरणों पर ,
नित सादर शीश झुकाऊँ मै।
--------------------------------------

आंगन में आसमान के जैसे ,
तारागण आश्रय पाते हैं ।
पर्वत जैसे अपने ऊपर  ,
बहु वनस्पति को उगाते है ।
वैसे ही तेरे कुनबे पर ,
धर मनुज शरीर इतराऊ मै।
ऐ जन्मभूमि तेरे चरणों पर ,
नित सादर शीश झुकाऊँ मैं।
------------------------------------------


जे पशुतुल्य भये जग में ,
हतभाग्य अधम वो प्राणी है ।
जो उधम मचाता आंगन में ,
करता अपनी मनमानी है।
ऐसे कृतघ्न कुपुत्रो को ,
कुछ ज्ञान का पाठ पढाऊ मैं ।
ऐ जन्मभूमि तेरे चरणों पर ,
नित सादर शीश झुकाऊँ मैं।
--------------------------------------

खेले कूदे हम पले बड़े ,
तुम जननी सी प्यार लुटाती रही।
तुझे लाखो कष्ट दिए हमने ,
उसे सहती रही भुलाती रही।
सुकृति मेरा कछु शेष रहे तो, 
पुनः आँचल में जन्म पाऊँ मैं ।
ऐ जन्मभूमि तेरे चरणों पर,
नित सादर शीश झुकाऊँ मैं ।
--------------------------------------
जारी है ......







गुरुवार, 12 नवंबर 2020

पथिक

    कविता का नाम - पथिक
रचनाकार -रामावतार चन्द्राकर

ऐ राह ए मुसाफिर जीवन के ,पग पग देख के चलना,
शूल है बिखरे हुए हर पथ पर,तुम मत कभी मचलना ।                                   🌻
सुन ले पथिक कभी भूल न जाना ,दुनिया की ये चाले,
चलते चलते पांव में दोनों  ,तेरे पड़ सकते हैं  छाले ।
आत्मविश्वास और स्वाभिमान की ,भावना मन मे भरना,
ऐ राह ए मुसाफिर जीवन के ,पग पग देख के चलना ।

                                🌻
बहुत जटिल और उलझी हुई है ,जीवन की पगडण्डी,
मानो लगा चहूं ओर हर कहीं, छल कपट द्वेष की मंडी।
उलझ न जाना, बेर सी कांटे,सम्भल सम्भल पग धरना ,
ऐ राह ए मुसाफिर जीवन के,पग पग देख के चलना।

                             🌻              
मानवता की पृष्ठभूमि पर ,मानवधर्म कुछ ऐसा गढ़ देना ,
मानव बनने का दृढ़ मन्त्र  ,तुम हर मानव पर मढ़ देना ।
मानव, मानव बन जाये बस,इतना ही फर्ज अदा करना ,
ऐ राह ए मुसाफिर जीवन के ,पग पग देख के चलना  
                                  🌻
शुचिता का भाव लिए मन मे ,कर्तव्य बोध की लाठी टेक,
पर सेवा पर उपकार सदा ,गैरो में भी अपनापन देख ।
जो जन दीन दुखी असहाय , भूल के भी न उसे छलना,
ऐ राह ए मुसाफिर जीवन के ,पग पग देख के चलना ।  
                                🌻
मन मे नही राग न द्वेष कहिं ,तुम ऐसा जीवन अपनाना,
जीवन के मुश्किल घड़ियों में ,दुसवारियों से ना घबराना।
उत्साह और सौहार्द भरा दिल,हिल मिल सबसे निभना,
ऐ राह ए मुसाफिर जीवन के  ,पग पग देख के चलना ।

                                    🌻
पर्वत सा अडिग हो तेरा मन ,जो झुके न बुरी अदाओ से ,
जीत लेना लोगो का दिल तुम ,प्रेम की मीठी सदाओं से ।
कर्मठ कठिन दृढ़ लेखनी से,तुम्ह रूठे भाग्य को बदलना,
ऐ राह ए मुसाफिर जीवन के ,पग पग देख के चलना ।

                               🌻
जो भटक रहे कर्तव्यों से ,उनको यह मार्ग सुझा जाना ,
जो जला रहे घर अपना ही ,उस चिंगारी को बुझा जाना ।
तुम्ह मित्रकिरण की भांति ,जग में फैले तम को दलना  ,
ऐ राह ए मुसाफिर जीवन के ,पग पग देख के चलना ।                                    🌻
मानवधर्म  के मंजिल हेतु ,सुन ऐ पथिक अवतार हो तुम्ह,
राह चराचर को दिखलाने, कर्तव्य पुरुष उदार हो तुम्ह ।
भावी पीढ़ी के कर्णधार तुम ,नित ज्योतिर्मय हो जलना,
ऐ राह ए मुसाफिर जीवन के ,पग पग देख के चलना ।

                                🌻
दसानन रूपी बुराई हेतु ,तुम धरना राम अवतार सदा ,
युवाओं के विस्मृत ललाट पर ,बनना स्मृति करतार सदा।
शुचि जन मन के उद्धारक बन,पथ को पवित्र तुम्ह करना,
ऐ राह ए मुसाफिर जीवन के ,पग पग देख के चलना ।

जारी है ,,












ऐ दोस्त ...

=============================== थाम लेती है किनारे अपनी बाहों में , रूठकर आती हुई  लहरों के वेग को । समा लेती है अपने अंदर समंदर जैसे , दौड़क...