शनिवार, 14 अगस्त 2021

आश्चर्य कैसा

              आश्चर्य कैसा 
🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏

नही अवतार  जीवन का ,
समझ में भेद है  आता ।
कभी दौर ए मोहब्बत में ,
कहीं रंजिश है रह जाता ।
बताकर के कभी ख़ंजर ,
हृदय को भेद जाए तो ।
नही हैरत जमाने में ,
कहीं कुछ भी हो जाये तो ।।

🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏

समय की चक्रवातों ने ,
बुना ये जाल कैसा है ।
चमन के तलबगारों पर ,
लगा बन्दिश ये कैसा है ।
नव यौवन सुमन से भी ,
नही खुशबू जो आये तो ।
नही हैरत जमाने में ,
कहीं कुछ भी हो जाये तो ।।

🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏

तेरे , आंगन मे आने से ,
नही सुख स्वर्ग से कम था ।
तेरे किंचित उदासी से ,
चार आंखे नीर से नम था ।
बड़ा होकर वही सन्तान ,
अगर आंखे दिखाये तो ।
नही हैरत जमाने में ,
कहीं कुछ भी हो जाये तो ।।

🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏

उठाकर गर्त से जिसको ,
सितारा हमने बना दिया ।
कहीं पर घाव देखा तो ,
दवा उनको लगा दिया ।
किये उपकार के बदले ,
दगा अगर मिल जाय तो ।
नही हैरत जमाने में ,
कहीं कुछ भी हो जाये तो ।।

🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏

उत्सव में हम आजादी के ,
सजाये ख्वाब थे कितने ।
शिक्षाविद बने पढ़लिख ,
है बालक आज के जितने ।
कड़कती धूप में बचपन ,
जो श्रमबिन्दु बहाये तो ।
नही हैरत जमाने में ,
कहीं कुछ भी हो जाये तो ।

🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏

नदी की तेज धारा को ,
सहज ही चीर डाला है ।
धरा के गर्भ में जाकर ,
रत्नों को भी निकाला है ।
वहीं पौरुष अगर मजबूरी ,
के "कर"  हार जाए तो ।
नही हैरत जमाने में ,
कहीं कुछ भी हो जाये तो ।।

🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏

वारी मथे घृत होइ जो ,
तो विस्मय नही करना ।
कहीं आम, इमली पर उगे ,
तो विस्मय नही करना ।
इन संविधान के पन्नों पर  ,
अगर कब्जा हो जाय तो ।
नही हैरत जमाने में ,
कहीं कुछ भी हो जाये तो ।।

🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏

जियो तुम्ह जिंदगानी में ,
हँसीपल को सँजोकर के ।
कभी आती नही दर पर ,
खुशी ,गम ये बताकर के ।
मीठी प्रेम गोरस पर,
खटाई गर पड़ जाए तो ।
नही हैरत जमाने में ,
कहीं कुछ भी हो जाये तो ।।

🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏🎏
रामावतार चन्द्राकर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नई आस

                 नई आस                कल्पना साकार होता दिख रहा है, आसमाँ फिर साफ होता दिख रहा है।। छाई थी कुछ काल से जो कालिमा, आज फिर से ध...