मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

शेर ए जिंदगी :-{शोषक और शोषित वर्ग}

                    शोषक और शोषित वर्ग
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
टूटी हुई कलम  से तुमने गैरो  का  इतिहास लिखा ,
खुद को बादशाह समझे तुम औरो को निज दास लिखा ।
जिनके  बलबूते  पर तुमने ऊँचे पद को पाया है  ,
ऐसे कर्मठ जनो का तुमने फीकी स्याही से ह्रास लिखा ।।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

बैठ के सिंहासन पर तुमने खुद को देवदूत है माना ,
करते रहे मनमानी हरदम अपनो को भी नही पहचाना।
मानवता की मर्यादा का  कभी भी नही खयाल किया ,
बढ़ा के रोटी की लाचारी  सीने पर बंदूक है ताना  ।।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

समाजवादी गणतंत्र विचारें  पहचाने जिस भारत की ,
एक उद्देश्य एक ही नागरिकता थाती है जिस भारत की। 
मूल धर्म परमार्थ पर भी कभी तुमने न विचार किया ,
सुरसा मुख रूपी कुरुक्षेत्र में भेंट चढ़ा दी पारथ की ।।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

लोगो की आवाज दबाकर सबको अपना हुकुम सुनाया,
छीन लिया मरने का हक और जीने पर भी टैक्स लगाया।
संघर्षवाद के सिध्दांतो  को फिर तुमने ललकारा और ,
दुसरो का हक लूटने वाले बुरी आदत से बाज न आया।।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

हाथ में फोड़े पांव में छाले आंखों में  अश्रु की धारा ,
रोटी की एक टुकड़े खातिर बिलख रहा परिवार है सारा।
छप्पन भोग लगाते छक रहे बैठ के अपने कोठे पर , 
भूखे बच्चे देखे फिर भी द्रवित हुआ नही हृदय  तुम्हारा।।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

धिक धिक तेरे वैभव सारे महल दुमहले के शानो को 
तेरे यश में चारण भाट के मुख से गाये हुए गानो को ।
चैन की बंशी नीरो सा तू बाजार रहा अपनी ही धुन में ,
धन के बल पर खूब समेटा चिड़ियों के हक के दानों को।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

मजदूरों की बस्ती में जरा कुछ दिन गुजार के देखो ,
रहो कुछ दिन अभावो में और भूखे रात गुजार के देखो।
खेतो में अन्न उगते कैसे और होती है मजदूरी क्या ,
चंद रुपइयों के खातिर दुसरो से हाथ पसार के देखो ।।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
सर्वाधिकार सुरक्षित - रामावतार चन्द्राकर
ग्राम - महका
जिला - कबीरधाम
छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नई आस

                 नई आस                कल्पना साकार होता दिख रहा है, आसमाँ फिर साफ होता दिख रहा है।। छाई थी कुछ काल से जो कालिमा, आज फिर से ध...